आंखोपर रखेंगे Aankho Par
M
0
Altın Yaprak
आंखोपर रखेंगे
तुम ही हो सच्चे
भले ही कहलाओ बच्चे
एक बेनमून स्वरूप हो भगवान
जो हर समय बना देता है बलवान।
ना ये सोच सच गलत है
सच बोलने में बहुत मेहनत है
हरकोई सच नहीं बोलता
बस अपने आपको बचा के चलता।
आप को लगेगा 'आप पीछे छूट गए'
आपको कुछ नहीं मिला बाकी सब लुट गए
आप देखना उसका कमाल
वो ले तो गए लेकिन चुकाएंगे उसी साल।
नहीं रुकता अनीति का धन
आपको उकसाता रहेगा मन
वो जैसे आया था वैशे ही पाँव कर जाएगा
साथ में कुछ और जोड़कर भी ले जाएगा।
आप उस झंझट में ना पड़े
जो उड़े ज्यादा वो ही पड़े
अनिती की संगत हमेशा ले डुबे
भले ही क्यों ना हो आप सूबे।
आप दमदार ही दिखोगे
सब के बीच जगह पाओगे
रूतबा अपना ने आप दिखने लगेगा
आप का नाम चारो और चमकेगा।
रखो थोड़ी सी धीरज
आपका रहना लगेगा सहज
लोग आपकी बात को मानेंगे
समय आने पर सर आंखोपर रखेंगे।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş