बोलता सच्चा Bolta
M
0
Altın Yaprak
बोलता सच्चा
एक ही सिक्का
बोलता सच्चा
पर है दो बाजू
जैसे है तराजू
बाजार में उसकी है किम्मत
इंसान में आती है हिम्मत
ये है नकदी का कमाल
राजा सा अनुभव करता है हमाल।
रहो तुम वफादार
तो रहेगा पास कलदार
जीवन में थोड़ा रखो फलसफा
और साथ में हो दिल सफा।
दिल में भरा हो प्यार
ओर अरमानो की भरमार
उसकी किरपा रहेगी अपार
और बेड़ा हो जाएगा पार।
प्यार में रखो अटूट विश्वास
और निभाओ जब तक है सांस
ऊपरवाला भी देखेगा मिजाज
वो भी हो जाएगा देखकर नाइलाज।
दोनों साथ ही चलते है
कदम कभी नहीं रुकते है
जेहन में कभी अविश्वास की बू तक नहीं आती
काली करतूत पास आने से भी शर्माती।
ऐसे होते है प्रेमी जोड़े
जो सब को प्रेम से बांधे
एक दुझे में समा जाए
और प्यार का बंधन जीवन भर निभाए
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş