कोई भूल से भी ना केह दे Koi Bhul Se
M
0
Altın Yaprak
कोई भूल से भी ना केह दे
वो रोते नहीं
बस उनके बस में नहीं
आप थोड़ा सा कह दो
नयन हो जाते है गीले दो।
न देना कोई भी तकलीफ
हम ठहरे मुफ़लिस
हम क्या जाने आंसुओ की तासीर
उसकी तो है अलग से तस्वीर।
वो हमारे कायल है
वचन से घायल है
ना दिलाना याद
बस बढ़ जाएगा विवाद।
वो हमारी किस्मत है
गरीब की एक अस्मत है
हम जी जान से हिफाजत करेंगे
उनको दुःख हो ऐसी कोई भी इजाजत नहीं देंगे।
उनमे सच्चाई का भरोसा है हमे
तभी तो गए है हम उनके खेमे
उनका चाहना ही हमारी कामयाबी है
बाकी वो बोलते भी तेजाबी है।
खूबसूरती फुट फुट के भरी पड़ी है
आँखे बस इशारे की घडी है
कुछ बोल रह है पर हम सुन नहीं पाते
हरकत से ही हम अंदाज़ लगा पाते।
आंसू हम आने नहीं देंगे जीवनभर
ये वादा है और निभाएंगे उम्रभर
उनकी खुशहाली अब हमारा जिम्मा है
कोई भूल से भी ना केह दे हमे 'निकम्मा' है।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş