करो भरोसा
M
0
Altın Yaprak
करो भरोसा
गुरूवार, ३ सितंबर २०२०
वक्त है गुजरेगा
तन भी नष्ट होगा
पर आत्मा नहीं मरेगी
काम ही आपका नाम अमर करेगी।
शरीर है नश्वर
तो भजो ईश्वर
नाम लो श्रद्धा से
काम करो बिना दुविधा से
कोई नही पूछेगा
कोई आंसू नहीं पोछेगा
गलत काम का पछतावा
आप को ही करना पडेगा सामना।
जब आपका दिल लगे कोसने
दिन आ गया हो नजदीक मरने
आपको ज्ञान लब्ध होगा
पर तब तक समय जा चुका होगा।
हम है और समय भी है
दिल में बसी समस्या भी है
दिल में डरानेवाली अमावस्या भी है
तो शीतलता देनेवाली चंद्रिमा भी है।
रखो अपने में भरोसा
नहीं कोसा आपने अपने आप को कभी भी
आप ही है आत्मा ओर आप ही है परमात्मा
ना करो ऐसी सोच का खात्मा।
डॉ जाड़िआ हसमुख
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş