में भी तेरी ग़ज़ल हु Mebhi Teri Gazal
M
0
Altın Yaprak
में भी तेरी ग़ज़ल हु
में भी तेरी ग़ज़ल हु
तेरी कल्पना से हूबहू
मेरा चरित्र तेरे सपनों के काबिल
कर लेना मुझे हांसिल।
ना खोना हमें पाकर
हम आये है सामने चलकर
बिठाके रखना पलकों में
गिनती ना रखना अंको में।
तेरी हर धुन पर में थिरकती हूँ
आसमान में बिजली की तरह चमकती हूँ
इंद्रधनुष के हर रंग मेरे में समाये हैं
बस तेरे ही इश्क़ में खोये हुए हैं।
तेरे हर लब्ज पर में आनंदित हो जाती हूँ
'बेशर्मी कहो' तो भी हद पार लेती हूँ
कोई देख ना ले इसलिए सर को छिपा लेती हूँ
घूँघट से ढककर कभी धीरे से मुस्कुरा देती हूँ।
जान ना पहचान
बस हम तेरे मेहमान
हर पंक्ति में हम है बिराजमान
अब तो हाँ कह लो 'आयुष्यमान '
लिखोगे आप और पहचाने हम जाएंगे
हर जुबान पे हम रंग लाएंगे
लोग धीरे से हमें ही गुनगुनायेंगे
आप का सिर्फ नाम ही जान पाएंगे।
हम आप से और आप हम से है
ग़ज़ल आपकी हम तो सिर्फ संदेश है
सब जानते है हम आपके क्या लगते है?
फिर भी आप हमसे दूर भागते है।
बस कर लेना अपनी मनमानी
हम भी है खूब स्वमानी
किसी के बुलावे पर यूँ ना चल देंगे
बस हवा के रुख और आपकी धुन पर बेबस हो जाएंगे।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş