मेरी कश्ती Meri Kashti
M
0
Altın Yaprak
मेरी कश्ती
बेखबर मत बनो
पीला दिया है मानो
जवानी का नशा
क्या यही थी मंशा?
निकाल फेकना था
पर निशाना अचूक था
सीधे ही घायल कर गया
बस हम से ही रहा नहीं गया।
पता नहीं फूलों का राज क्या है?
ये हकीकत नहीं तो क्या वाकया है?
जो भी हो दिल को मंजूर है
यदि उनके हाथ में खंजर भी है!
कर बैठे हम नादानी
बस अल्हड थी जवानी
बर्फीले पवन की तबाही
पर स्वर्ण अक्षरोमे लिखने वाली कहानी।
हर दिल यही गाता है
भीतर ही भीतर गुनगुनाता है
सिकुड़ता ज्यादा सोचता कम है!
पर उसकी चाह में जरूर दम है।
उसकी चाह में राह है
अंदाज़ है आगाह है
नदी में आया उफान है
खतरे की घंटी वाला तूफ़ान है।
मेरी कश्ती नहीं डरती
चाहे ओट हो या भरती
बस आँखे मुंद ले मैने भर दी हामी
मिटटी से सर को कर कलाम ओर आकाश को दे सलामी।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş