शूली पर भी चढ़ने को तैयार Shuli Par

M Mehta Hasmukh Amathaal Mehta Hasmukh Amathaal
0 Altın Yaprak
शूली पर भी चढ़ने को तैयार बाकी सब अफवाह है आप क्यों अमीर परिवार में पैदा नहीं हुए? आपका परिवार क्यों ऐश्वर्य में राचा नहीं? क्यों आपके परिवार ने सच को समुचा ठुकराया नहीं? इसके बावजुद भी आप चट्टान की तरह खड़े हैं सभी महारथियों केबाण झेल रहे हैं वो सब एक तरफ हमले को तैयार आप भी हो चौकन्ने और रहे हो होंशियार। विरोधियों को डर है सताता उनका नहीं खुलेगा खाता जनता सब जानती है उनके बोल को नहीं मानती है। उसके पास समय की कमी है फिर भी वचन के पक्के और हामी है कुछ भी काम अधूरा नहीं छोड़ ते है 'पूरा दिन काम ओर काम' का ही प्रण लेते है। ये निस्वार्थ भावना है उनका वचन लुभावना है पर उम्मीदों से भरपूर और स्वाद से लबालब उनकी हर बातों का निकलता है मतलब। 'नर में सर्वश्रेष्ठ इंद्र' है आपका है नाम ना कोई बँगला और रहते बिलकुल गुमनाम बस एक ही है सूत्र अपनाया हुआ गरीब की भाषा अपने में अपनाया हुआ। उसकी हर बात में नुस्ख निकालना बात का बवंडर खड़ा करना ऐसा करना था वो क्यों नहीं किया? बस हमें क्यों पूछा नहीं? जिसके पास जनता का सैलाब हो हर गली मोहल्ला देखने को बेताब हो उसका कोई क्या बिगाड़ सकता है जो शूली पर भी चढ़ने को तैयार है।

Bu şiire çeviri ekle ·

Bu şiiri puanla

Henüz puan verilmemiş

Yıldıza dokunarak 1–10 arası puan ver

Yorumlar

Yorum yapmak için giriş yapmalısın.

Giriş yap

Bu şiire henüz yorum yapılmamış. İlk sen ol.

Sana daha iyi bir okuma deneyimi sunabilmek için sitemizde çerez kullanıyoruz. Kişisel verilerin KVKK ve GDPR kapsamında işlenir; hangi çerezlere izin verdiğini dilediğin zaman değiştirebilirsin.