कुछ इस तरह से गुज़ार दी ये ज़िन्दगी हमने.......
M
0
Altın Yaprak
उसकी अधूरी कहानी, मेरी अधूरी कहानी से पूरी न हो सकी
फिर भी हमने बाँट लिया ग़म-ए-दिल को
उसने भी आंसू बहा दिए, हमने भी अश्को को न रोका
कुछ ऐसे हल्का किया हमने दिल-ए -ग़ुबार को
वो उस छोर से दरिया में उतर आये, हमने इस छोर से छलांग मारी
कुछ ऐसे समां गए हम दरिया -ए-भॅवर में
न तुमने ही कुछ कहा, और न हम ही कुछ बोले
आँखों ने फिर भी पढ़ ही लिया दिल -ए -ज़ुबान को
साँसे उनकी भी चली कुछ, और दिल हमारा भी धड़का
कुछ इस तरह से गुज़ार दी ये ज़िन्दगी हमने
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş