खून-ए-जिगर मिला तो आँसुओं की कमी थी।
M
0
Altın Yaprak
उल्फत का दिया जलाकर छोड़ आए हम,
उस बज़्म में जहाँ प्यार की कमी थी ।
थे सुख़नवर बहुत उस बज़्म-ए-दुनिया में,
जो थी कमी वहां पर वो इंसान की कमी थी।
खूबसूरती तो लूट रही थी ज़र्रे ज़र्रे में,
ऑंखें मिली थी लेकिन दीदार की कमी थी।
रोया बहुत हूँ मै भी तेरे शब-ए-ग़म में,
खून-ए-जिगर मिला तो आँसुओं की कमी थी।
तरकश में मेरे तीर कम नहीं थे 'आशी ',
दुश्मन तो बोहत है दोस्तों की कमी थी।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş