Poesy - कविता

M M. Asim Nehal M. Asim Nehal
0 Altın Yaprak
Original Poem: Poesy By: Freni Karaluthara Translation By: M. Asim Nehal -------------------------------------------------------------------------------------- मेरी कविता क्या तुम मेरे साथ चलोगी? कहीं दूर, जीवन की एकांत गली में जहाँ जलती हुई मोमबत्ती रुपि आत्मा में मैं चुपके तुम्हारी नज़र में अपना प्यार महसूस करूँ I ' चलो मेरे साथ ', मैं तुम्हारी आत्मा से बातें करना चाहता हूं। छिपा लो मेरे दुःख अपने अपने गद्य और पद्य में । और रोने दो अपने प्रतीक चित्र में छिपकर, जहाँ से मैं इस दुनिया से बातें करता रहूँ । और जब मैं अकेला और ठगा हुआ महसूस करूं तुम मेरी तरफ और करीब चले आना ~ मेरी आत्मा का बोझ सांझा और दूर करने, और मुझे हँसाने और सांत्वना देने । मेरी कविता मैं तुम्हारी आँखों से देखना चाहता हूँ, इस दुनिया की जादुई सुंदरता को ~ जहाँ बहते झरनों के किनारे पंछी मधुर गीत गाते हैं, और प्रकृति का सौंदर्य फूलों की महिमा से सुशोभित होता है I

Bu şiire çeviri ekle ·

Bu şiiri puanla

Henüz puan verilmemiş

Yıldıza dokunarak 1–10 arası puan ver

Yorumlar

Yorum yapmak için giriş yapmalısın.

Giriş yap

Bu şiire henüz yorum yapılmamış. İlk sen ol.

Sana daha iyi bir okuma deneyimi sunabilmek için sitemizde çerez kullanıyoruz. Kişisel verilerin KVKK ve GDPR kapsamında işlenir; hangi çerezlere izin verdiğini dilediğin zaman değiştirebilirsin.