Sonnet 28 - By William Shakespeare Hindi Translation
M
0
Altın Yaprak
Sonnet 28: How Can I Then Return In Happy Plight -
Poem by William Shakespeare
कैसे मै लौट आऊं प्रसन्नचित में उस दुर्दशा से
Hindi Translation by Mohammed Asim Nehal
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
कैसे मै लौट आऊं प्रसन्नचित में उस दुर्दशा से
जबकि मै वंचित रहा हूँ रात की निद्रा से
दिन की उत्पीड़न को जब रात ने नहीं हटाया
और जब रात और दिन दोनों ने यकसा सताया
और दोनों एक दूसरे के प्रतिद्वंदी होते हुए
एक मत होकर, मुझे यातना देने को, हाथ मिलाया
एक परिश्रम करवा कर दूसरा शिकायत करवा के
कितना करूँ ये कड़ी मेहनत, कितना रहूँ आराम से दूर
मै दिन से कहता हूँ, उसे रिझाने, तू उज्ज्वल है
और तुम उज्वल रहते हो तब भी जब बादल घने छा जाते हैं
इस द्वेषपूर्ण-स्वरूपित रात के भी तो मै गुण गाता हूँ
जबकि न तो घनघोर घटा में सितारे ही टिम-टिमाते हैं
और दिन प्रतिदिन दुःख और बढ़ते ही चले जाते हैं
और फिर रात भी इन्ही दुखों को और मज़बूत बनाती है
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş