है कौन सी वो राह जिसमे कांटे नहीं बोए गए/hindi
A
0
Altın Yaprak
है कौन सी वो राह जिसमे कांटे नहीं बोए गए
है कौन वो इंसान जिसके दामन नहीं धोए गए
मैं अंधेरे में बेपनाह ऊजाला देख सोंचता हूँ,
हवस की आँखो से कई बार घर जलाए गए
एक शराबी ने मुझ से कहा, जरा संभल कर चलना
ये सड़क नहीं अब आजाद परिंदों के लिये
खामोश डरावनी चीखों से परेशान हूँ मैं
ये वक़्त नहीं अब घरों में बैठने के लिये
मेरा कुत्ता मुझे देख ना जाने क्यों भौंकता है
लुटेरे ही शायद हमारे अब जजमान हो गए
कुड़ेदान में जिंदगी ढूँढते ईंसानो से अब मैं जाना
गरीबों के खाकर ना जाने कितने हैवान हो गए
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş