खते पैगाम लिखता हूँ / A Love Letter /Hindi
A
0
Altın Yaprak
तेरी खुशबू मेरी चाहत
तेरी जुल्फों के साये में
मेरी खामोश आहों में
मुझे सावन रुलाता है
मेरे अपने ही आँगन में
तुम्हारा नाम लिखता हूँ
खते पैगाम लिखता हूँ
मेरी धड़कन तेरी आहट
हवाओं में फिजाओं में
परिंदे शाख पर बैठे
हंसी इक शाम देते हैं
मेरे ख्यालों के दामन में
तुम्हारा नाम लिखता हूँ
खते पैगाम लिखता हूँ
मेरे ख्यालों कि तुम राहत
मेरे ख्वाबों के ख्वाबों में
कोई क्यों मुस्कुराता है
कोई क्यों दिल जलाता है
चाँद की चाँदनी से मैं
तुम्हारा नाम लिखता हूँ
खते पैगाम लिखता हूँ
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş