खुद के साये से भी डरने लगा हूँ
A
0
Altın Yaprak
जब से तुम्हें प्यार करने लगा हूँ
खुद के साये से भी डरने लगा हूँ/
अंधेरी रातों में उजाले की चाह
आहटों से भी अब डरने लगा हूँ //
सितारों के हजूम और ये हवायें
इनके भी क़शीदे अब पढ़ने लगा हूँ //
‘ईमानदारी' की तिजारत भी कैसी है
‘बेईमानों' के हाथों मैं बिकने लगा हूँ /
दुनिया से कहते कहते जब थक गया
अब खुद से बातें मैं करने लगा हूँ //
इंसानियत, हमदर्दी, अमन, क्या अल्फाज़ हैं
बंदूकों से भी अब मैं समझने लगा हूँ //
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş