सांसो की ना जाने कहाँ रफ्तार गई?

A Aftab Alam Aftab Alam
0 Altın Yaprak
सांसो की ना जाने कहाँ रफ्तार गई? // आफताब आलम ‘दरवेश' मत कहो, संसद की गरीमा भंग हो गई! शायद हमारी सोंच ही तंग हो गई ॥ भ्रष्टाचार, इस दौर की बड़ी मजबूरी है, वोटरों को खुश करना भी तो जरूरी है! इंसानियत ना जाने कहाँ सो गई, हमारी स्मीता, गरीमा कहाँ खो गई// गद्दारों के हाथ देश की कुंजी लग गई जाने कहाँ कहाँ इनकी पुंजी लग गई ॥ वो आह कहाँ, वो चाह गई जाने कहाँ आन बान शान गई ।// जब भी कभी हम, अंधे हो, मुर्ख बने हैं, हमारे हाथ मासूमों के लहू से सने हैं ॥ ना कोई गमख्वार ना ईंसानियत यहाँ ना जाने कहाँ हमारी वो वकार गई// दिलों में जाति धर्म के पहरे हैं हमारे जख्म कितने गहरे हैं ॥ वो तहजीब वो संस्कार कहाँ ना जाने कहाँ, वो झंकार गई// चलो अच्छा है, सुबह की फिराक में तो हूँ काँटे ही सही, फूलों के ख्वाब में तो हूँ डरता हूँ, ख्वाब की अजादी न छीने कोई सांसो की ना जाने कहाँ रफ्तार गई? // सच्चाई पर हाथ रख कर झूटी कसमें खा तो लूँ ईमानदारी के म्युजियम में झुठे गीत गा तो लूँ ॥ भाईयों बहनों की उदासी तोड़, जरा इन्हें हँसा तो लूँ मेरी नींद चल तू ही बता, कहाँ मेरी गैरत गई// ये दौरे तबाही है हम इसके सिपाही हैं सच है तबाही की गोद में तरक्की, शहंशाही है सच है ॥ हमारी तबाही की नुमाईश के झरोखे; झगड़े हमारी जुबान गई, ऊनकी गुफ्तार गई//

Bu şiire çeviri ekle ·

Bu şiiri puanla

Henüz puan verilmemiş

Yıldıza dokunarak 1–10 arası puan ver

Yorumlar

Yorum yapmak için giriş yapmalısın.

Giriş yap

Bu şiire henüz yorum yapılmamış. İlk sen ol.

Sana daha iyi bir okuma deneyimi sunabilmek için sitemizde çerez kullanıyoruz. Kişisel verilerin KVKK ve GDPR kapsamında işlenir; hangi çerezlere izin verdiğini dilediğin zaman değiştirebilirsin.