चाहत का रंग चढ़ता होगा.. Chahatka Rang
M
0
Altın Yaprak
चाहत का रंग चढ़ता होगा
मुझे पता नहीं लगा
जग मुझ से क्यों रूठा?
मैंने लाख कोशिश की पर जान ना पाया
बस गनीमत संमजो की जान ही बचा पाया
सोचा था प्यार कभी न करेंगे
जो बी मिलेगा उसका जतन करेंगे
ऐसे जमेंले से अपने आपको बचाके रखेंगे
खुद को खेरियत से और उनको भी दूर रखेंगे
वो तो मुस्कुराके अपना तमाम कार कर गए
हमारा नींद चेन गायब करकर बेकार कर गए
ना दिमाग का ठिकाना और न होश हवास
बस क्या बचा था! हो गया शुरू हमारा बकवास'
खिड़की से बस टिकटिकि लगाए रखना
उड़ती चिड़ियों कि और देखकर मुस्कुराना
हवा से बाते करना और आसमान से आस लगाना
बस कभी हलके हंस पढ़ना और ठहाका लगा देना
कभी हम बदहोशी शी में न होते थे जरुर सोच लेते थे
अपनी किश्ती को किनारे पे धीरे से लगा देते थे
'ये कैसा पागलपन का बुखार है सवार हमपर'
हम क्यों ऐसे लट्टू हो गए है उनकी एक ही बात पर?
अब हमें जमाने कि वो बात याद आने लगी
साथ साथ में उनकी याद भी बारी बारी सताने लगी
'प्रेम ना करियो कोई'का कथन कर्णपटल पर रेंगने लगा
हवा का हल्का झोका भी हमको प्यारा सा लगने लगा
'प्यार ना पानेवाले कितने बदनसीब होते होंगे'
हम खुद तो दरिया मे गर्क थे फिर भी उसके बारे में सोचने लगे
काश! सब को ऐसी दशा का एह्साह बारी बारी हो
हमपर आज जो हंस रहे है वो भी तो खिशियारी हो
फिर होश आया कि हम अकेले ही भाग्यवान है
हमें जो मिलने जा रहा है वो बहुत ही मूल्यवान है
किसी किसी को ही ऐसा वरदान मिलता होगा
अपनी इच्छानुसार चाहत का रंग चढ़ता होगा
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş