हो जाएगा स्वाहा, , Ho Jaaegaa
M
0
Altın Yaprak
हो जाएगा स्वाहा
शनिवार, २१ जुलाई २०१८
दिल में भरे अरमान
अब तो हो जाओ महेरबान
बन के आओ मेरे मेहमान
बस के रहना देके सन्मान।
नहीं चाहा मैंने
सब हो जाए मेरे अपने
पर एक तो हो मेरे लिए
जो रहे साथ सद्दा के लिए।
दिल ही तो है नादाँ यही
के मानता ही नहीं
सब को चाहे अपना चहेता
दिल में बसा के सब को ये कहता।
आसान नहीं प्रेम की डगर
इसमें नहीं होता, अगर या मगर
सब होते है दिल के सौदागर
हो जाते है मन के मानीगर।
यही तो है मन की एक ख्वाइश
पूरी करेगा इसे मेरा ईश
नहीं माँगा मैंने, बस दिल से चाहा
जो ना मिलेगा तो सब हो जाएगा स्वाहा।
हसमुख अमथालाल मेहता
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş