रेत माफ़िया / Sand Mafia (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
रेत माफ़िया बदमाशों का जमघट है
यमुना में भी जिसने सड़क बना दी है
यमुना बैंक से इंद्रप्रस्थ: मेट्रो के नीचे
नया अजूबा अभी देखने में आया है
कहने वाले कहते हैं यह स्वयं बनी है
पर यह बदमाशों की ही कारस्तानी है
यदि इन चीजों को अभी न रोका जाएगा
कल को यमुना का जल कहाँ जाएगा
रेत की चोरी करने वाले नहीं रुकेंगे
अपराधों में कई गुना इज़ाफ़ा हो जाएगा
प्रश्न ये है के कैसे इन अवैध सड़कों को
तोड़ेंगे और यमुना को आज़ाद करेंगे
और जिन लोगों की गफलत के चलते
सड़क बनी, उनको भी कब तक पकड़ेंगे....
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş