हर लम्हा मानवीय होगा..har lamhaa
M
0
Altın Yaprak
हर लम्हा मानवीय होगा
में छोटा कवि ही सही
पर मोहताज नहीं
मेरा अपना अंदाज सही है या गलत
मुझे नहीं जानना है अपनी हालत।
रंगीन स्वाभाव है मेरा
हर भाव से भरपूर जीवन है अनेरा
सूरज की हर किरण में मुझे आशा दिखाई देती है
जीने को मजबूर करती है और बिदाई लेती नहीं है।
हो सकता है में कहने में थोड़ा अक्षम रहा हूँगा
आपको पूरा समजाने में नाकाम रहा हूँगा
पर वादा रहा है मेरा ' में हर रंगीनी को प्रस्तुत करूंगा'
'जीवन का हर पहलु 'विस्तृत करता रहूंगा।
मुझे अकेला नहीं होने दिया है वाचको ने
मायूसी का आभास नहीं होने दिया है उन्हों ने
कइयों ने मुझे अपनाया और सराहा है
उनका प्यार असीम और बेतहाशा रहा है।
कई बार मुझे प्यार का साक्षात्कार हुआ है
उनके दिल का करीबी होकर, सत्कार पाया है
पता नहीं मुझे आगे का, पर ढेर सारी शुभेच्छाएँ मिली है
उन्होंने पता नहीं क्या क्या इच्छाएं व्यक्त की है?
में दबा जा रहा हूँ उनकी इच्छो के आगे
बढ़ रही है अपेक्षाएं और अलग सी मांगे
में धन्य होने से अपने को अछूता नहीं रख सकता
बहुमूल्य घडी की अनुभूति बस व्यक्त नहीं कर सकता
'बढ़ाएं मेरा मनोबल' में आपका आभारी हूँ
बस कुछ और नहीं तो छोटा सा प्रहरी हूँ
में हर हालात में अपने को आप के बीच पाउँगा
लता का समागम पेड़ के आसपास पाउँगा।
मुझे होने दो प्यार की अनुभूति
दे दो उसके लिए एक सादी सी सहमति
हमारा और आपका समन्वय उच्च होगा
दया याचना के लिए हाथ ऊपर उठेंगे और हर लम्हा मानवीय होगा
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş