हँसते रहते है hanste rehte hi
M
0
Altın Yaprak
हँसते रहते है 'चलते चलते '
क़ैसे चुकाएंगे हम एहसान
जब हो रही है हमारी पहचान!
कर रहे हो तुम ज्यादा हमारे वखान
हम बिखेर रहे है 'मंद मंद मुस्कान'
आपने दिलाई यादे गुलिस्तांन
हम हो गए अपने में ही मस्तान
आप करे जा रहे हमारे गुणगान
हम तो बस हो गए' जैसे दिली मेहमान'
करो ना ऐसे हमे 'शान से परेशान'
जब की आप करते हो ' शान की ही शान '
क्या हम पूछ सकते है क्यों हो इतने मेहरबान?
बीच में आ जाती है हमारी अपनी आन।
मेरा दिल है गुलाब की काली जैसा कोमल
पशोपेश में है खुद बगिया का बागबान
कैसे सँवारे और कैसे सुहाए?
बगिया में फूल खुद ही मुस्कुराएं।
में ठहरी एक शांत चांदनी
बिखेरती हूँ मुस्कान अपनी
लगे मन से अच्छी तो 'अपना लेना'
बात मन की मनमे छिपाए न रखना।
सजना संवरना मेरा काम नहीं
धोखा देने की हम ही नहीं
हम ना सुनते या ना बिखरते
बस हँसते रहते है 'चलते चलते '
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş