मुझे सुख दे रहा था mujhe sukhde
M
0
Altın Yaprak
मुझे सुख दे रहा था
मैंने उसे चुना
पर ताना बाना उसने बुना
ना किया कभी दिल से मना
फिर भी कमा ली इज्जत और ना मना
भगिनी बनकर साथ निभाया
मेरे रोते हुए चेहरों को हंसाया
जीवन के हर मोड़ पर खड़ी रही
खुद भूखी रही पर मुझे खिलाती रही
मेरा चेहरा उसे देखकर खिल जाता है
इसलिए नहीं की वो खुबसूरत है
मेरे जीवन में शांति की लहर प्रदान की है
पर गमगीनी को नेस्तनाबूद भी कर दी है
मेरे हर काम में उसने खूब मदद की
हरदम मैंने उसे पाया और राहत की साँस ली
वो खुद अडिग रही और मुझे प्रोत्साहन देती रही
क्या खूब सहनशील थी वो मुझे भी सहन करती रही
मैंने कभी उसे हिन् नजरों से नहीं देखा
जब भी पाया उसके अधरों से अमृत ही पाया
गजब था उसका धेर्य और थी ममताभरी
मेतो बस देखकर ही हो जाता था वारी वारी
सब कहेंगे मुझे 'ये बहुघेला है'
पीछे पीछे दौड़ने वाला रसीला है
कहीं हमारे घर में उसका चेप न लगा दे?
उसे बस दूर ही रखो कही इधर भी आग ना लगा दे
में धीरे से हंस देता था
मुझे उनसे कुछ लेना देना नहीं था
वो उनका ख़याल था जो उन्हें सता रहा था
मेरा घर तो आबाद था जो मुझे सुख दे रहा था
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş