बदनसीब मैं हार गया (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
सारे घायल पड़े हुये है
संविधान की पुस्तक वाले
जो भी थे अधिकार मेरे!
मुझे बताते भाग्य-विधाता
है जिसका दुर्भाग्य से गहरा नाता
मैं चाबुक की मार खा रहा
इससे अधिक नहीं कुछ पाता
नारे सतत लगाये जाते
धरती सतत घूमती रहती
न नारों ने मार्ग सुझाया
न धरती ने स्थिरता दी है
तारों से आकाश सजा है
चाँद भी रथ पर शोभायमान है
स्वर्गिक सुख से किंतु हूँ वंचित
वंचित का अपना क्या संचित
बंधन सारे तोड़ लिए हैं
मेरी वेदना जीत गई तू
बदनसीब मैं हार गया हूँ!
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş