मिली है जन्नत Mili Hai
M
0
Altın Yaprak
मिली है जन्नत
हम तो ठहरे फ़क़ीर
पर है अमीर
मन के भी
तन के भी
लगा देते है दौड़
पर नहीं करते होड़
दोस्ताना फर्ज समझते है
सबको अपना मानते है
कोई लकीर नहीं बीच में
नहीं सोचते ऊंच और नीच में
मुझे बहुत फाता है उनके बीच जाकर
नजरे ईनायत हो जाती है मिलकर।
मुझे कई बात पूछते रहते है
'क्यों उदास रहते हो भाई ' मुझे बार बार पूछते है
में नहीं टटोलने देता मेरा मन
बस मुरजाया सा रहता है वदन।
पर एक अजीब सा है आनंद
उनकी बातों में होता है व्यंग
मस्ती और बेफ़िक़राई की जंग
हम मिला देते है उसमे दोस्ती का रंग
कोई नहीं करता किसीकी अवमानना
सब को होता है मत अपना अपना।
पड़ता है सब का सुनना
यही तो है मौक़ा अपनी ही बातक मजा उड़ाना
एक ही तो मिली है जन्नत
हम सब है उसमे मस्त
बस मिला है प्यार तो लुफ्त उठाते है
फोगट में मिला यार तो मुफ्त में साथ सफर करते है।
ना हो हम जुदा किसी हाल में
बीते समय इसी सुरते हाल में
मस्ती अपनी जगह हो दोस्ती भी अपनी जगह रहे
हम सब एक रहे धरती की सतह पर बस हमारे पाँव रहे।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş