सफल हो जाओ Safal Ho
M
0
Altın Yaprak
सफल हो जाओ
कहा है संत ओर महापुरुषो ने
क्या रखा है राख के ढेर को ढूंढने में
जिसका वजूद नहीं है संसार में
उसी को हमने अपनाया है आचार में।
किस्मत हमें लिखनी है
करनी हमें करनी है
फल तो वोही देगा
हमें तो सिर्फ दुआ मांगनी है
दुआ से लोहा पीगल जाता है
पागल सज्जन बन जाता है
जान वालिया वाल्मीकी बन सकता है
तो सोचो दुआ आपकी किस्मत भी बदल सकता है।
समझना बस की बात है
बाकी ना समझो तो खाना गधे की लात है
किस्मत का नाम लेकर आप सो नहीं सकते
कभी पके आम मुँह में आके नहीं गिरते।
बदलो अपनी सोच
करलो दिल से खोज
आवाज जरूर सुनाई देगी
किस्मत दरवाजे पर दस्तक जरूर से देगी।
चल हट इन्सान यहाँ बोली लगाना मना है
लगा ले मन तो कोई मनाही नहीं है
पर ये ना पूछना की दुआ क्यों काम नहीं कर रही?
सफल हो जाओ तुम तो बस याद रखना सही।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş