सुख की कल्पना Sukh Ki
M
0
Altın Yaprak
सुख की कल्पना
मैंने ना देखा दिन और रात
बस याद रखी तो तेरी बात
बारबार वह घुमड़ कर दिल को छू जाती थी
रात भर मुझे जगाये रखती और सताती थी।
जब रहा बही गया तो मैंने दिप जला दिया
रात का घना अन्धकार मिझे सिहरन दे गया
फिर भी में चल पड़ी उस पार जहाँ उसने आज बुलाया था
में भी उसे मिलने उत्सुक थी और वो भी आतुर था।
मैंने परवाह नहीं किया
अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया
आज जिंदगी का सुनहरा पल था
कल लया होगा उसका पता नहीं था।
वो पलके घड़ाये खड़ा था
मेरा मन भी उखड़ा उखड़ा था
पाँव में थोड़ी सी थिरकन थी
में हिरनी की चाल चल रही थी।
बस में देखती ही रही
उसकी बातें कानों में गूँजती रही
में डूबी जा रही थी हसीं दुनिया में
वो अब नहीं लगता था पराया मन में।
मेरे रोमरोम उत्साहित था और शरीर में जलन
मुझे लगने लगा पीया का आंगन
मेरे उनके घर में दाखिल होना अच्छा लगा
महोब्बत का आँचल अब सुहाना लगने लगा।
हर लड़की को एक अरमान होता है
जिसका वो हमेशा गुमान करती है
सुख की कल्पना उसे कोसो दूर ले जाती है
जीवन के हर पल वो सजाने लगती है।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş