तसल्ली दे दो.. Tasalli
M
0
Altın Yaprak
तसल्ली दे दो
सोमवार, १० अगस्त २०२०
माँगा हमने हाथ, यार से
हम तो पहले से, ही तैयार थे
वो ना "हाँ" कह सके और "ना" भी
डाल दिया उलझन मे हम को भी।
क्यों लगता है उन्हें हम शरीफ नहीं है?
क्यों लगता है उन्हें हम तकलीफ दे रहे है?
थोड़ा सा तो मरहम चाहिए
जीवन में एके साथी ही तो चाहिए!
हम जानते है आपके दिल में क्या है?
आप हम से बुलवाना चाहते है
हम भी यही चाहते है
पर बिच में अड़चने क्यों है?
ना मना कर रही हो?
ओऱ ना ही स्वीकार कर रही हो
बस दूर से हाथ ही हिला दो
हमारे दिल को तसल्ली दे दो।
जीवन हमसफर बन के काट देंगे
एक दूसरे के सहायक बनके जी लेंगे
मौक़ा एक बार निकल गया हाथ से, तो असंभव है मिलना
चकनाचूर हो जाएगा संजोया सपना।
बस हमने ठान ली है
यदि आप जक्की है तो हम भी जिद्दी है
बात टेढ़ी नहीं सीधी-सादी है
आँखे झुकालो अब तो करनी शादी है।
डॉ. जाडीआ हसमुख
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş