स्व. डॉ राहत इंदौरी (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
हमें आपके चले जाने का सख्त अफ़सोस है
पर तसल्ली है कि आपने जीवन को भरपूर जिया
जीवन में जो कुछ भी पाया सब में बाँट दिया
फूलों की खुशबू पायी तो हवाओं में तैरा दिया
उर्दू और हिंदी दोनों ही का प्यार मिला उनको
उसी प्यार को कविता के दामन में बाँध लिया
उसी प्यार को देश प्रेम के रंग में ढाल लिया
उसी प्यार से प्यारा सा इक इन्द्रधनुष बना डाला
कोई बात नहीं जो तुम तक एक ट्वीट नहीं पहुंचा
लाखों लोगों ने याद किया है तुमको वक्ते रुखसत
तुम्हारी शायरी से भी तुम्हारी इंसानियत से भी
तुम्हारी जिंदादिली से और तुम्हारी साफगोई से
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş