दूसरी तरफ मुलायम है Dusri Taraf
M
0
Altın Yaprak
दूसरी तरफ मुलायम है
एक और झूठ सबके सामने है
न्यायपालिका और संसद आमने सामने है
चोर और डकैत सब एक हो गए है
हम मालिक और चोर आप हो गए है
जबान बन्ध रखो वर्ना मार दिए जाओगे यार
अब न कोई संविधान होगा और नहीं कोई अधिकार
सब पार्टियाँ मिलकर तय करेगी लूंट का प्रावधान
कोई रोक नहीं सकता अब हमें बनने से प्रधान
क्या आपने रट लगा रखी है?
देशदाज को ही बस चख रखी है
क्या होगा हमने थोडा बहुत खा भी लिया तो?
सेवा नहीं किया क्या? आप भी देख तो लो?
सेवा का मापदंड अब बदल गया है
सेवक जरुर उद्दंड हो गया है
पर क्या करे शाशन ने दिमाग ख़राब कर दिया है?
सेवा का तो बस नाम, बस शराब ही पी लीया है
कल में फिर झंडा लहराउंगा
पिछले वचन फिर दोहराऊँगा
घर तो मेरा ही भरना है
बाकियों को क्या लेना देना है?
मेरी चमचमाती कार बस येही कह रही है
दुखड़ा ना रो गंगा फिर भी बह रही है '
कितना गंदगी उसमे डाल दिया है?
फिर भी वो पवित्र की पवित्र ही है
अमरनाथ का कोई नाथ नहीं
हिन्दुओं को कोई संगाथ नहीं
चीनी अपनी भुजाये तंग कर रहे है
पाकिस्तानी फिर रंग में भंग कर रहे है
में फिर लहराने जा रहा हूँ तिरंगा?
वचन देके फिर मुकर जाउंगा
जब तक गरीब जिन्दा है खुर्शी कायम है
एक तरफ पवार(power) है तो दूसरी तरफ मुलायम है
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş