खबरों की कब्रें (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
आज की सबसे बड़ी राष्ट्रीय खबर है
आमिर खान ने टर्की में अपनी शूटिंग के दौरान
टर्की की प्रथम महिला से मुलाकात (क्यों) की
और दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय खबर है
सुशांत सिंह राजपूत मामले की तफ्तीश
अब सीबीआई द्वारा की जा रही है
हमारे खबरिया चैनल तो पहले ही जानते थे
उन्होंने तो अपना निर्णय भी बता दिया था
कौन दोषी है किसे सजा मिलनी चाहिए आदि।
दूसरी खबर सुशांत की तो तीसरी प्रशांत की
कहते हैं उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की
देखिये ऊंट किस करवट बैठता है
ऐसा लगता है देश में कोई समस्या है ही नहीं
जैसा कि 'टाइम मशीन' पुस्तक का उत्तरार्ध
बताता है- जहाँ समस्या नहीं वहां समाधान क्या?
@ Rajnish Manga
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş