उनकी कहानी आपके आगे भी.. Unki Kahani
M
0
Altın Yaprak
उनकी कहानी आपके आगे भी
जो हमें उत्साहित न करें
जो हमें जागरूक ना रखे
जो हमें मजबूर न करें
उस साहित्य की हम क्यों बात करें?
जो हर दिल को छुता हो
समय के मुताबिक चलता हो
लोगो की चाह बन जाता हो
क़ुदरत के हर रहस्य से अवगत कराता हो।
जिस के हर शब्द में संस्कृती छलकती हो
अदना आदमी भी उसे पढ़कर गर्वान्वित महसूस करता हो
वो साहित्य मेरे काम का है
वो ही मेरे बस का है।
जैसी मेरी धरती
वैसे ही हो संस्कृति
जो हर दुख को अपने में परो सकें
हर अजनबी को अपनी कहानी सुना सकें।
वो लोग क्या समझेंगे?
देहात मे लोग कैसे रहते होंगे
उनकी करनी में क्या क्या अजूबा है?
यही संमझने का तो फलसफा है
मुझे अपने मे ही रेहने दो
जो दो रोटी खाते है उनका सुकून मुझे दे दो
में नहीं शिकायत करूंगा आपके आगे कभी भी
में हरदम जाता रहूँगा उनकी कहानी आपके आगे भी।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş