एहसास के दरिया में उतरकर देखना है
M
0
Altın Yaprak
एहसास के दरिया में उतरकर देखना है
दुश्मनो को देख लिया दोस्तों को देखना है
सूरज को आज उभरते तो देख लिया है मैंने
शम्स की खाल को उतरते देखना है
पूरा ये सफर ज़ीस्त का करना अभी है बाकी
इंतज़ार -ए -इश्क़ में मरना अभी है बाकी
तराज़ू में तोलते रहे अपने जज़्बात हम
रिश्तों में उलझते रहे आंसू की तरह हम
अब किस को बताओगे "आशी " तुम अपनी कहानी
जज़्बात की गहरायी से सुनता यहाँ है कौन
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş