जब जीवन चौराहे पर होता है
M
0
Altın Yaprak
मेरा दिमाग कहता है - इसे छोड़ो और आगे बढ़ जाओ!
मेरा दिल कहता है - रुको और विश्वास रखो!
यह एक द्वन्द युद्ध है जो - दिल और दिमाग के बीच चल रहा है
जब जीवन चौराहे पर होता है -समस्याओं से जूझता हुआ
हलाकि यह बेतुका और आलसीपन लगता है कि हम ठहर जाएँ
जबकि दिमाग ज्ञान और अनुभवों से भरा हुआ
और दिल चंचल लेकिन भावनाओं से प्रेरित
तर्क हमेशा सपनो को हराने कि पुरजोर कोशिश में रहते हैं
और आत्मा शरीर के साथ तरह-तरह के खेल खेती रहती है
यह द्वन्द युद्ध ही तो है जो जीवन को सार्थक बनाता है
वरना एक ठहरी हुई झील की तरह रहती ज़िन्दगी
न की समुद्र में उठती हुई समस्या रूपी लहरों की तरह
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş