क्या ये भँवर तो नहीं?
M
0
Altın Yaprak
ये जीवन जो हम जी रहे हैं ~
क्या ये भँवर तो नहीं?
दे रही है हिचकोले पानी में
धारा पर भ्रमण करवा रही है
बैठ जाऊं अगर तो घूमती नज़र आती है
घूमने जो लगूँ तो ठहरी सी लगी है I
कई रंगों में खेलती है
हज़ारों रूप में नज़र आती है
मन में आशा भर्ती है
बन के पंछी, पंख फैलाकर उड़ जाती है I
बहती है नदी बन के कभी
तो समंदर बन ठहर भी जाती है
लहर संग बहा ले जाती है कभी
कभी गहरायिओं में डुबो जाती है I
खिलखिलाती है बचपन बन के
जवानी की रवानी भी दिखलाती है
जोश और होश का संगम बना कर
बुढ़ापे में ठहर जाती है I
कहीं खुशियों के मेले सजती है
तो कहीं ग़म की चादर बिछाती है
न आराम करती है कभी
न चैन से बसर करवाती है I
सोचता हूँ जो गहरायी से मैं इसे
कहाँ अक्ल में मेरे समाती है
देकर कोई बहाना फिर
ये भँवर में छोड़ चली जाती है I
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş