मुस्कुराती लड़की
M
0
Altın Yaprak
एक कोमल मुस्कान से वह हमेशा सभी का अभिवादन करती है
उसके दांत चमकते मोती जैसे सफेद;
आवाज मधुर और बोली सुरीली।
हर कोई सोचता है कि वह बहुत खुशमिजाज है
उम्र सत्रह, लड़कपन से भरी लड़की
सुरमयी आंखे, रेशमी त्वचा और घने लम्बे बाल
गाल लाल लाल टमाटर की तरह ।
लेकिन अंदर से वह एक बैलेरीना की तरह,
टूटी हुई पैर की उँगलियों पर नाचती हुई,
एक अपारदर्शी कांच के ग्लोब में, जहां चारकोल की बर्फ गिरती है
और उसके दिल को जमा जाती है,
हड्डियाँ तेजाबी बारिश से पिघली हुई जैसे ।
इतनी पीड़ा के बावजूद होठों पर कोमल मुस्कान
आवाज़ संगीतमय, यही पहचान बनाये हुए ।
उसके अंदर क्या है कोई नहीं जानता,
किस बात ने उसे इतना तोड़ दिया, नहीं पता
लेकिन वो हमेशा मुस्कुराए बिना नहीं रह सकती
ये सभी को पता चल गया है ।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş