न मैंने कुछ कहा न उसने कुछ ~
M
0
Altın Yaprak
घूरती ऑंखें थी उसकी,
और दुःख भरा चेहरा मेरा,
न मैंने कुछ कहा न उसने कुछ.
भीड़ को चीरती आवाज़ आयी वहां,
आँखों से सब देख लिया,
न मैंने कुछ सुना न उसने कुछ.
तन्हाई ने खिड़की से जब झाँका वहां,
सिर्फ सन्नाटा ही दिखाई दिया,
न मैंने कुछ महसूस किया न उसने कुछ.
ऑंखें मेरी कई सवाल करती रही,
उनकी आँखों ने जवाब दिया,
न बोला मैंने कुछ न उसने कुछ.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş