नया सवेरा - New Morning
M
0
Altın Yaprak
सूरज तो निकल गया है
अंधकार भी छटने लगा है
मुर्गे ने बाँग दी है
पंछी भी जाग चुके हैं
शुरू होने लगा है
अब गीतों का रेला
मानव तू भी जाग जा अब
छोड़ निंदिया की बेला
सपने तूने बहुत देखे है
अब पूरा करने का वक़्त है
चल बेड़ियों को तोड़ दे अब
आज़ाद होने का वक़्त है
ये रात जो अब बीत गयी है
ले गयी दुखों की बारात
इस सुबहा से शुरू होगी अब
खुशियों की बरसात
सोच को अपनी नयी दिशा दे
मेहनत करता जा
जब भी तुझ को फल मिलेगा
जीवन सफल होगा
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş