दिल ♥ खोलने की चाबियाँ
M
0
Altın Yaprak
बज़ाहिर तौर पर इसका इल्म किसी को नहीं कि एक दिल में कितने दरवाजे होते हैं
और कितनी चाबियाँ उन दरवाज़ों को खोल सकती है हां लेकिन मैंने इसका नतीजा देखा है
अगर यह मुख्तलिफ चाबीयों से इसे खोले तो क्या हो सकता है
एक बार मैंने देखा किदिल खोला गया नफरत की चाबी से
और दंगो-फसादात का आग़ाज़ हुआ
एक बार मैंने देखा कि इस दिल को किसी ने मज़हब की चाबी से खोल दिया और नतीजा यह निकला
की लोग एक दूसरे को अपनी ओर मत्तासीर करने में उलझ गए
एक बार मैंने देखा कि इस दिल को किसी ने शक़ की चाबी से खोल दिया
अंजाम - बद गुमानी और फरेब
और जब इसे प्यार की कुंजी से खोला गया तब दोस्ती और अमन हासिल हुआ
ख़ुदा ने हमें इख़्तियार दिया है कि हम जिस चाबी से चाहे इस दिल को खोल लें
तो आप क्या चाहते हैं किस चाबी का इस्तेमाल करना पसंद करेंगे आप?
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş