ये दर्द निकल जाये तो अच्छा है
M
0
Altın Yaprak
कश-म कश की ज़िन्दगी में बहते हैं आंसू मेरे
ये दर्द निकल जाये तो अच्छा है
कब तक रखूँ संभल कर दमन में अपने
तेरा ख्याल निकल जाये तो अच्छा है
मिलती गयी मोहलत अब और कितनी मिलने दूँ
ये क़र्ज़ उत्तर जाये तो अच्छा है
दिल पर मेरे बोझ है इज़हार करने का उनसे
ये बात निकल जाये तो अच्छा है
तकलीफ देते हैं ये जुदाई के पल
ये लम्हा गुज़र जाये तो अच्छा है
भूलना चाहता हूँ मैं जिन्हे वो याद आते हैं
ये यादें मिट जाये तो अच्छा है
बड़ी मुद्दत से गोताखोर लगा रहे हैं डुबकियां
ये मोती मिल ही जाये तो अच्छा है
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş