A Little Kindness
R
0
Altın Yaprak
काश कोई सुनने वाला हो, कोई भागीदार भी
साथ निभाने वाला कोई हो, कोई साझीदार भी
कोई दुखते मन को थपकी, देने वाली बात करे
और खुशी व आशा वाली, जीवन में बरसात करे
कोई तुमसे चाह रहा है, प्यार के दो अल्फ़ाज़ रे
तुम जाकर के रोशन कर दो, उसके कल और आज रे
उसकी झोली में भी भर दो, खुशियों की सौगात रे
जिनका सब कुछ खत्म हो गया, उनका थामिये हाथ रे
दुखी दिलों में जाकर बांटो, प्यार भरी मुस्कान रे
असंतोष उनके जीवन का भी, कर लेगा प्रस्थान रे
पीड़ित मानवता में करिए, करुणा का संचार जी
और पाइए ब्याज सहित, वापस अपना प्यार जी
(आईरिस हेज़ल्डन की कविता का अनुवाद)
(Hindi translation of Iris Hesseldon's English poem)
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş