छू लू चरण, , Chhulu
M
0
Altın Yaprak
छू लू चरण
मंगलवार, १३ जुलाई २०२१
पाय लागू छू लू चरण
प्रभु मेतो आयो आपकी शरण
लाज रखियो जब तक आ जाए मरण
रटता रहूं आपका नाम आमरण।
नाथ के नाथ
हो प्रभु, जगन्नाथ
हम तो है अनाथ
देना हमारा सदैव साथ।
कृपालु भगवन
मेरा सदा रहे आचरण
शीश झुकावु आपके चरण
जब तक है प्राण यही है मेरा प्रण।
प्रभु आपकी रथ सवारी
जान जान को लगे प्यारी
आपको बिच पाकर हम हुए धन्य
अन्यथा हम तो है ही शून्य।
बस एक ही है प्यास
लगा बैठे है सदैव आस
आपतो रहते हो मन में ख़ास
मुझे हमेशा लगा रहता आभास।
आपके दर्शन है न्यारे
हम सब तो है आपके प्यारे
दिल में सदैव बसे रहना
बुराई पर हमेशा विजय दिलाना।
डॉ हसमुख मेहता
साहित्यिकी
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş