हमें आडम्बर करना नहीं आता hame aadambar

M Mehta Hasmukh Amathaal Mehta Hasmukh Amathaal
0 Altın Yaprak
हमें आडम्बर करना नहीं आता मुझे नहीं आता था शर्माना फिर उन्होंने क्यों कर दिया जुर्माना? हम तो मुसीबत में फंस गए! वो तो अपना काम तमाम कर गए खैर कोई दिक्कत नहीं! उनकी हकूमत ही हमपर सही क्या करे जो दिल उनसे लगा बैठे है? अपने आप में एक आस लगा बैठे है उनका कहना सही हो सकता है प्यार में आदमी काफी कुछ बकता रहता हैं समय आने पर गधे को बाप कहते शर्माता नहीं कुछ भी कहलवालो, बस हाँ कहते थकता नहीं है ऐसे बना दिया है मजनू हमको ढिंढोरा पीटते और बताते रहते है सबको रात को दिन और दिन को रात बना के रखा है क्या करे हमने प्यार का जो मजा चख रखा है? 'क्या सब को ऐसा होता होगा'? 'क्या प्यार इतना मंहगा पड़ता होगा'? कहते है भाई लक्कड़ के लड्डू है! खाता वो भी और ना खाता वो भी पछताता है एक बार तो घुड़सवारी करनी ही चाहिए गिर जायेंगे उसकी परवाह नहीं करनी चाहिए इधर उधर देखकर रही सही साख को भी बचा लेना चाहिए 'लोग कहेंगे चला था मुरारी हीरो बन ने 'उस चीज़ को दिमाग में रखना चाहिए हमें आडम्बर करना नहीं आता बात बात में है ओछापन आता ओर जी भर आता थोड़ी सी दुरी भी दिल को विवश कर देती है ना जाने क्यों उनकी याद इतनी परवश कर देती है? प्यार कि ताकत का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है जैसे गहरे बादल का बरसना अंदाजित नहीं हॉता है बिजली कितनी भी चमक ले अपने अंदाज से प्यार का बरसाना तो होता ही है अपने मिजाज से

Bu şiire çeviri ekle ·

Bu şiiri puanla

Henüz puan verilmemiş

Yıldıza dokunarak 1–10 arası puan ver

Yorumlar

Yorum yapmak için giriş yapmalısın.

Giriş yap

Bu şiire henüz yorum yapılmamış. İlk sen ol.

Sana daha iyi bir okuma deneyimi sunabilmek için sitemizde çerez kullanıyoruz. Kişisel verilerin KVKK ve GDPR kapsamında işlenir; hangi çerezlere izin verdiğini dilediğin zaman değiştirebilirsin.