जीना सिख लिया। jina sikh liya
M
0
Altın Yaprak
जीना सिख लिया।
मन ही तो है जुड़ा हुआ
तन के साथ लगा हुआ
नैया को पार लगाता हुआ
निरंतर चलता प्यार को बांटता हुआ। मन ही तो है
न कभी मन में लाता
कमी को महसूस कराता
जीवनपथ पर आगे ले जाता
मंनोमंथन करके समाधान कराता। मन ही तो है
कम न आंकना उसका मूल्यांकन
वो तो है अडिग और दिल की धड़कन
चाहे लाख मुसीबतें आये पर नहीं होता विचलित
अपने आप में संपूर्ण सजाग और प्रस्थापित।मन ही तो है
कोई नहीं कर ह सकता मन को चलित
कोई गुंजाइश नहीं उसे करने की भ्रमित
वो रहेगा आपका राहनुमा अंतिम साँस तक
जियेगा और मरेगा भी आखरी आस तक। मन ही तो है
फ़तेह तुम्हारी है यदि काबू पा लिया
किसी भी मज़बूरी को हावी नहीं होने दिया
जो एक बार लिख दिया बस पत्थर की लकीर हो ग़या
जीना तो इसी को कहते है जिसने जीना सिख लिया। मन ही तो है
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş