जीवन आसान होगा, , Jivan
M
0
Altın Yaprak
जीवन आसान होगा
बुधवार, २९ दिसम्बर २०२१
नजरे है तो इनायत कीजिए
थोड़ी सी हिमाकत भी कीजिए
हिम्मत दीजिए
होंसला भी दीजिए।
नजरे मत झुकाए
सर ऊपर को उठाए
इशारे नहीं गौर फरमाइए
थोड़ी सी आजमाईश तो कीजिए।
हम होंगे सरफिरे
पर वचन से कभी ना फिरे
वादा है बोल पर, कायम रहेंगे
आपकी बात का हम सरकलाम करेँगे।
नजरे ना सही, तो ऊँगली ली उठा दीजिए
कुछ तो कुबूल फरमाइए
इतने भी बुरे नहीं, कुछ तो रहेम तो कीजिए
थोड़ा सा भी कूबूल करे तो बताइए।
हम ठहरे इश्क़ दीवाने
जल जानेवाले दीपक परवाने
देर नहीं करेंगे जान जाने के बाद!
यूँ ही कहिए नहीं होगी कोई फ़रियाद।
एक ही शब्द काफी होगा
हमारे सर आपका फरमान होगा
बन्दा हर समय आपके समय हाजीर होगा
बस देखते जाओ क्या क्या करता रहेगा?
आप रहोगे नजरों के सामने
सपने भी पुरे करेंगे आपके
जान होगी, जहा भी होगा
मुश्किल सा जीवन आसान भी होगा।
हसमुख मेहता
साहित्यिकी
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş