जिन्दगी भी संवार देगी jindgi bhi

M Mehta Hasmukh Amathaal Mehta Hasmukh Amathaal
0 Altın Yaprak
जिन्दगी भी संवार देगी मैंने धीरे से आवाज लगाई बस भीड़ में दबकर रह गयी मेरी दौड़ सिमित थी और सिमित रह गयी लोग आगे बढ़ गए और में देखती ही रह गयी वो भीड़ में अकेला था मासूम सा चेहरा था पर गमगीन और उदास था मेरे पीछे बना हुआ देवदास था मैंने भी दिल दे दिया था बस मिलने का वादा भी किया था मुझे नहीं पता था भीड़ इस कदर बढ़ जाएगी! मेरी महोब्बत का इस तरह मजाक उड़ाएगी उसके चेहरे की लकीरे मुझे असमंजस में डाल रही थी 'अलग हो जाने के डर से आतंकित कर रही थी ' मैंने सोचा मेरी दौड़ कहा तक जायेगी? ये सब दुविधाए कैसे समलेगी? मेरा निजी जीवन निष्काम और पाक रहा है मैंने सपने में भी किसी का दुःख नहीं चाहा है में उसकी चाहत का मजाक बनते देख नहीं सकती? यही मेरी घड़ी है उसका इन्तेजार में नहीं कर सकती मैंने आव्हान किया और हाथ आगे बढ़ा दिया 'उसने भी सच्ची मोहब्बत का रंग दिखा दिया ' थामा लगन से हाथ और जामे अंजाम दे दिया हमें गलत इल्जाम देने की फिराक से बचा लिया कौन कहता है प्यार में ताकत नहीं होती? कौन सोचता है किनारेको किश्ती नसीब नहीं होती? करो दिल से पुकार नदी अपना रुख बदल देगी प्यार तो ठीक है पर साथ में जिन्दगी भी संवार देगी

Bu şiire çeviri ekle ·

Bu şiiri puanla

Henüz puan verilmemiş

Yıldıza dokunarak 1–10 arası puan ver

Yorumlar

Yorum yapmak için giriş yapmalısın.

Giriş yap

Bu şiire henüz yorum yapılmamış. İlk sen ol.

Sana daha iyi bir okuma deneyimi sunabilmek için sitemizde çerez kullanıyoruz. Kişisel verilerin KVKK ve GDPR kapsamında işlenir; hangi çerezlere izin verdiğini dilediğin zaman değiştirebilirsin.