ख्वाब पुरे नहीं होते .. Khwab
M
0
Altın Yaprak
ख्वाब पुरे नहीं होते
रविवार, २ अगस्त २०२०
ख्वाब पुरे नहीं होते
यदि माँ-बाप साथ में नहीं होते
वो बच्चे खुशनसीब है
जिनके नसीब में पापा है।
संसार की सैर कराते
अपनी पीठ पर बैठा लेते
घोड़ा भी बन जाते ख़ुशी के लिए
ना कमी आने देते पलभर के लिए।
खुद तो भुखे रह जाते
पर बच्चो को पेटभर खिलाते
नहीं आने देते कोई तकलीफ!
इसी को मानते दिल से मुनासिफ।
बच्चे उनकी आँखों के तारे
बस बुढ़ापे के होंगे सहारे
यही आशा लेकर ज़िंदा रहते
बच्चो को देखकर सुखी होते।
मेरे जेहन में एक ही सवाल
बुढ़ापे में क्यों होती बबाल?
भूल जाते उन्हें अपने ही बाल
क्योना समझते उनके भी होने ऐसे हाल!
संसार का यही है दस्तूर
समय पर उड़ जाते कबूतर
नहीं याद करते अपने पालक
हम ही कहा करते "वो है बालक"
ना आज है हमारा
ना कल होगा तुम्हारा
फिरते रहोगे बन के बेचारा
कोई ना होगा तुम्हारा सहारा।
सोच के ना देखो आज तुम क्या हो?
मुड के ना देखो क्या हो रहा हो
आज है तुम्हारा, कल रहोगे बेचारा
बिन सहारा किस्मत का मारा।
डॉ। जडिआहसमुख
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş