Abou Ben Adhem (Hindi Translation)

R Rajnish Manga Rajnish Manga
0 Altın Yaprak
अबू बिन आदम (काश उस जैसे लोग और भी होते) Abou Ben Adhem (may his tribe increase!) मूल कवि: जेम्ज़ हेनरी ली हंट Written by James Henry Leigh Hunt हिंदी अनुवाद रजनीश मंगा द्वारा Hindi Translation by Rajnish Manga एक रात गहरी नींद में ख्वाब देखते हुये वह उठा, उसने देखा- कमरे में आने वाली चांदनी में, जो खिली हुई लिली की तरह से थी समृद्ध- एक फ़रिश्ता सोने की किताब में कुछ लिख रहा था. प्रखर रूहानी तेज ने बिन आदम को निडर बना दिया था और उसने कमरे में उपस्थित उस आकृति से कहा, ‘आप क्या लिख रहे हैं? '- उस आकृति ने सर उठाया, और उसकी ओर प्यार से देखते हुए मीठी आवाज़ में उत्तर दिया, 'उन लोगों के नाम जो खुदा से मुहब्बत करते हैं' 'और क्या इसमें मेरा नाम भी है? ' अबू ने पूछा. 'न, नहीं है' फ़रिश्ते ने जवाब दिया. फ़िर अबू ने दबे स्वर में लेकिन प्रसन्नतापूर्वक कहा 'उस अवस्था में मेरी आपसे विनती है कि आप मेरा नाम उनमे लिख लें जो उसके बन्दों से प्यार करते है'. फ़रिश्ते ने कुछ लिखा और वहां से अंतर्ध्यान हो गया. अगली रात वह फ़िर वहां आया पहले से अधिक चमकदार आभा के साथ उसने उन लोगों की फेहरिस्त दिखाई जिनको खुदा का प्यार मिला था, और लीजिये! अबू आदम का नाम फेहरिस्त के शीर्ष पर था.

Bu şiire çeviri ekle ·

Bu şiiri puanla

Henüz puan verilmemiş

Yıldıza dokunarak 1–10 arası puan ver

Yorumlar

Yorum yapmak için giriş yapmalısın.

Giriş yap

Bu şiire henüz yorum yapılmamış. İlk sen ol.

Sana daha iyi bir okuma deneyimi sunabilmek için sitemizde çerez kullanıyoruz. Kişisel verilerin KVKK ve GDPR kapsamında işlenir; hangi çerezlere izin verdiğini dilediğin zaman değiştirebilirsin.