चाँद से मुझको रग़बत है (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
चाँद से मुझको रग़बत है/ यह तो मान के चलियेगा
चाँद को मुझसे भी हो जाए/ यह मुमकिन नहीं लगता
वो आसमान पर है और/ हूँ मैं अपनी ज़मीन पर
वो उतर के ज़मीं पे आ सके/ यह मुमकिन नहीं लगता
मेरा हक़ है ख्वाब देखना/ जिसे उज्र है वो बहस करे
वो बहस में मुझको हरा सके/ यह मुमकिन नहीं लगता
(रग़बत = चाह या आसक्ति)
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş