ना करो जिद, , , Na Karo
M
0
Altın Yaprak
ना करो जिद
मंगलवार, १८ जुलाइ२०१८
ना करो जिद उसे पाने की
राह देखो वक्त के आने की
होगा मिलन जबसमय आएगा
वो ही तुम्हे अपने साथ ले जाएगा।
तुम्हे वो ही चाहिए
पर दिल को जरूर मनाइए
उसके जैसा और ना होगा
वो ही आपको मिल ही जाएगा।
जब चाहत में कोई खोट नहीं
तो प्यार अपनी जगह है सही
किसी के आगे रोना नहीं
वो जब आए सामने, तो सोना भी नहीं।
कहते है खुदा भी सोचता रहता है
हर दिलकी बात को मानता है
किसे क्या देना उसकी भी कामना है
इसलिए प्यार ही उसका दुसरा नाम है।
कहा है दिल किसीका ना तोड़ो
हो सके तो बस उसे जोड़ी
उसकी तमन्ना को बस आशीर्वाद दे दो
चाहत को भी एक समर्थन भी दिल से दे दो।
हसमुख अमथालाल मेहता
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş