दिन सार्थक है Din Arthak Hai
M
0
Altın Yaprak
दिन सार्थक है
सुबह सुबह ज़िन्दगी की शुरुआत होती हैं
पुण्य कृपा से आशिर्वाद की बरसात होती है
हम उसको पसाद मानकर स्वीकार करते है
सहे दिल से प्रभुजी का आभार व्यक्त है। दिन सार्थक है
अब दिन का चयन हमारे हाथ में है
जब उपरवाले का हाथ हमारे साथ है!
सही कार्य करने की इच्छा मन में प्रज्वलित होती है
मन सहज ही पल्लवित हो उठता है। दिन सार्थक है
धन उपार्जन हमारा कर्तव्य है
यह सब का का मंतव्य है
पर वो कैसे किया इसका मतमतान्तर है
सही मायने और कार्यविंत करने में अंतर है। दिन सार्थक है
जैसे कसाई दिन में कितने पशु काटा जाय उसकी चिंता करता है
पर चूँकि उसको जीवन निर्वाह करना है इसलिए वो सोचता है
मन उसका निर्मल और प्रभु के प्रति समर्पित है
पर उसका कर्म उसको शापित करता है। दिन सार्थक है दिन सार्थक है
किसी को अपमानित करना हमारा निज कार्य नहीं है
यह दलील किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है
अंतर्मन से देखो तो सब का 'अपना अपना कर्म है '
मानवमात्र को समझने के लिए 'उसमे मर्म है ' दिन सार्थक है
पूरा दिन हमारा कैसे व्यतीत हो?
मान लो कल वो अतीत बन ने जा रहा हो
हमारा काम निज जरुरत के मुताबिक अनुरूप हो
किसी के मार्ग मे हानीरूप ना हो और सुखदायी हो। दिन सार्थक है
हानि पहुंचाना बहुत आसान है
किसी को मदद करना महान कार्य है
हर कोई ये नहीं कर सकता है
यदि आपके मन में भावना है तो समज लो दिन सार्थक है। दिन सार्थक है
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş