एक दिन का शब्दकोष (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
दस साल से घर के अन्दर
शब्दकोश जो रखा हुआ था
आज अचानक काम आया
बिन मांगे ईनाम मिल गया
एक शब्द था अनचीन्हा सा
शब्दकोश तक मैं जा पहुंचा
पल भर में वो शब्द मिला
तदनंतर ही अर्थ मिल गया
फूलों जैसे हृदय खिल गया
शब्दकोश की कीमत जो थी
ब्याज समेत वसूल हो गयी
भारी भरकम पुस्तक मुझको
ज्यों जूही का फूल हो गयी.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş